सेलागुडा में महंगाई राहत कैंप का आयोजन
आमेट. तहसील की सेलागुडा ग्राम पंचायत में प्रशासन गांवों के संग व गहलोत सरकार की फ्लैगशिप योजना महंगाई राहत कैंप का आयोजन किया गया। दोनों ही कैंपों का विधिवत शुभारंभ तहसीलदार देवा लाल, विकास अधिकारी शैलेंद्र खींची व समस्त प्रशासनिक अधिकारियों ने किया ।
ग्रामीणों ने अत्यधिक संख्या में आकर महंगाई से राहत की गारंटी प्राप्त की और गहलोत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हुए ।शिविर के सफल आयोजन व ग्रामीणों के उचित मार्गदर्शन करने के लिए प्रदेश कांग्रेस महासचिव योगेंद्र सिंह, जिला महासचिव लक्ष्मण गुर्जर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आमेट अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह,रोशन लाल साहू, महिला ब्लॉक अध्यक्ष नर्बदा कवर, ब्लॉक कोषाध्यक्ष रत्नेश आमेटा, ब्लॉक प्रवक्ता प्यारे लाल कुमावत, ब्लाक महासचिव बकसू राम देवासी, रमेश तेली आदि अन्य कई कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कुंभलगढ़ युवा नेता योगेंद्र सिंह परमार ने सभी लाभार्थियों को गारंटी कार्ड वितरित किए और सभी योजनाओं को विस्तारपूर्वक समझाया ।
सेलागुडा सरपंच गंगा सिंह चुंडावत ने सभी का स्वागत व आभार व्यक्त किया।