ग्राम तेहनदेसर में महंगाई राहत शिविर आयोजित
बीदासर। ग्राम पंचायत तेहनदेसर में शनिवार को राजस्थान सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याण व विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं को लेकर महंगाई राहत कैम्प एवं प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान विधायक मनोज मेघवाल व अतिरिक्त जिला कलेक्टर भागीरथ साख ने शिविर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा किए जाने वाले कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। महंगाई राहत शिविर में रजिस्ट्रेशन करवाने वाले परिवारों को गारंटी कार्ड देकर लाभान्वित किया गया। इस मौके पर उपखंड अधिकारी रमेश कुमार, तहसीलदार द्वारका प्रसाद शर्मा, नायब तहसीलदार सुभाष चंद्र छींपा, कृषि अधिकारी दिनेश कुमावत आदि उपस्थित रहे।