हैदर जुनेजा देवका के लिये वरदान साबित हुआ मंहगाई राहत कैम्प
शिव/बाडमेर. महंगाई राहत कैम्प ग्राम पंचायत गुंगा पंचायत समिति शिव जिला बाडमेर में प्रशासन गांवों के संग 2023 के साथ-साथ आजोजित हो रहे महंगाई राहत कैम्प में हैदर जुनेजा देवका निवासी हाजी साकर की ढाणी को उनकी पात्रतानुसार आठ योजनाओं से लाभान्वित कर मौके पर ही मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड उपलब्ध करावाये गये। उन्होने बताया की राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित किये जा रहे महंगाई राहत कैम्प के तहत उन्हे इन्दिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना के तहत 100 युनिट बिजली निःशुल्क, मुख्यमंत्री निःशुल्क कृषि बिजली योजना के तहत 2000 युनिट बिजली निःशुल्क, मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गांरटी योजना के तहत 125 दिन का रोजगार, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, मुख्यमंत्री विरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना का लाभ मिला। इतनी योजनओं का लाभ मिलने पर शिव विधायक आदरणीय अमीन खान साहब और मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत साहब को कोटि-कोटि धन्यवाद दिया।