पेम्पो देवी लिये वरदान साबित हुआ मंहगाई राहत कैम्प
योजनाओं का गांरटी कार्ड देकर किया सम्मानित
धनाऊ। महंगाई राहत कैंप ग्राम पंचायत लीलसर, पंचायत समिति चौहटन में आजोजित हो रहे महंगाई राहत कैम्प में सोडियार निवासी पेम्पो देवी पत्नी भुराराम गोदारा को उनकी पात्रतानुसार आठ योजनाओं से लाभान्वित किया गया तथा मौके पर ही मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड उपलब्ध करवाये गये। उन्होंने बताया की राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित किये जा रहे महगाई राहत कैम्प के तहत उन्हें इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना,मुख्यमंत्री निशुल्क बिजली योजना कृषि, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना,मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना,मुख्यमंत्री निशुल्क बिजली योजना घरेलू, मुख्यमंत्री निशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना,मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना,में रजिस्ट्रेशन करवाकर पेम्पो देवी ने गारंटी कार्ड प्राप्त किये। पेम्पो देवी ने सभी योजनओं का लाभ मिलने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को धन्यवाद दिया साथ ही कहा कि राज्य सरकार द्वारा इतनी महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ प्रत्येक गरीब परिवारों को दिया जा रहा है जिससे गरीब परिवारों को बहुत बड़ा संबल प्रदान होगा।