Dark Mode
महंगाई राहत शिविर रेंपला का दूसरे दिन समापन

महंगाई राहत शिविर रेंपला का दूसरे दिन समापन

बकानी. राज्य सरकार द्वारा आयोजित महंगाई राहत शिविर रेंपला का दूसरे दिन समापन हुआ है।शिविर में दूसरे दिन भी आमजन में सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए पंजीकरण करवाने को लेकर उत्साह देखा गया है।शिविर में मुख्यातिथि महंगाई राहत शिविर के जिला प्रभारी व खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष पंकज मेहता रहे है।अध्यक्षता खानपुर_बकानी विधानसभा से प्रत्याशी रहे व पीसीसी सदस्य सुरेश गुर्जर ने की है।विशिष्ठ अतिथि ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भरत चतुर्वेदी,पूर्व सरपंच व कांग्रेस के छगन सिंह गुर्जर,कांग्रेस मंडल भगवान सिंह गुर्जर,ब्लॉक कांग्रेस संगठन महामंत्री हंसराज भंडारी,ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रकाश कुशवाह,पूर्व सरपंच हेमराज राठौर,नगर कांग्रेस अध्यक्ष नवीन चौरसिया,कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग संभाग सचिव अल्ताफ हुसैन नीलगर,पूर्व वार्ड पंच हाजी रमीज राजा,झालावाड़ नगर परिषद पार्षद साजिद खान रहे है।शिविर में आमजन को अतिथियों व प्रशासनिक अधिकारियों ने गारंटी कार्ड वितरित किए है।तो वही मुख्यातिथि पंकज मेहता ने शिविर में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से बताते हुए केंद्र सरकार की नीतियों पर निशाना साधा है।तो वही अध्यक्षता कर रहे पीसीसी सदस्य सुरेश गुर्जर ने अपने संबोधन में कहां की आप लोगो को चाहे हॉस्पिटल हो या गैस का लाभ जो भी लाभ मिलता है।उनका भुगतान राज्य सरकार करती है।इसलिए आप लोगो को जो लाभ मिल रहा वो राज्य सरकार की वजह से मिल रहा है।वही महंगाई राहत शिविर जिला प्रभारी व खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष पंकज मेहता व पीसीसी सदस्य सुरेश गुर्जर ने शिविर का निरीक्षण भी किया है।निरीक्षण के दौरान शिविर में सारी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई है।शिविर में शिविर प्रभारी असनावर एसडीएम दीपक मित्तल,जिला सीएमएचओ जीएम सैय्यद,शिविर सह प्रभारी विकास अधिकारी राजीव तोमर,तहसीलदार गजेंद्र कुमार शर्मा,नायब तहसीलदार रामचंद्र गुर्जर,ब्लॉक चिकित्साधिकारी अर्श मेहबूब,बकानी सीएचसी इंचार्ज डॉ.मृत्युंजय मंडल,सरदार सिंह चौहान,लेब टेक्नीशियन दरयाव सिंह,सहायक विकास अधिकारी नरवर सिंह लोधा,सरपंच रामनारायण गुर्जर,ग्राम विकास अधिकारी संजय उपाध्याय,जलदाय विभाग कनिष्ठ अभियंता सोनू बलवानी,सीडीपीयू दिलीप गुप्ता,ग्राम पंचायत कार्मिक रवि गुर्जर,रोडवेज विभाग से विजय पारेता,पंचायत समिति से सतीश नामदेव सहित अन्य सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे है।

 

 

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!