जीलोला पंचायत में प्रशासन गांव के संग व महंगाई राहत कैंप की हुई शुरुआत
आमेट. तहसील के ग्राम पंचायत मुख्यालय जीलोला मे सोमवार से प्रशासन गांव के संग व महंगाई राहत कैंप का विधिवत शुभारंभ तहसीलदार देवा लाल,कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह,मंडल अध्यक्ष भीम राज बेरवा, जीलोला सरपंच रामलाल गुर्जर व युवा नेता समाजसेवी योगेंद्र सिंह परमार द्वारा किया गया । कैंप में जीलोला पंचायत व आसपास के ग्रामीणों को अपना नामांकन कराने का अधिक उत्साह देखा गया । युवा नेता योगेंद्र सिंह ने सभी जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को विस्तार पूर्वक समझाया व प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे सभी की समस्याएं हल करे । ताकि गहलोत सरकार की जनहित योजनाओं से सभी को राहत बचत व बढ़त को सही मायनों में लोगों तक पहुंचाया जा सके । इस कार्यक्रम मे नगर अध्यक्ष रतन लाल तेली, सरदारगढ़ नगर अध्यक्ष राजेंद्र मेवाड़ा, प्यारे लाल कुमावत, देवकिशन पालीवाल,अब्दुल रहमान, मागु गुर्जर,गिरधारी गुर्जर,वर्दू, कैलाश रेगर,रत्नेश आमेटा,भोजाराम, ललित पालीवाल व जिलोला, भादला के कई कांग्रेसी कार्यकर्ता लोगों का उचित मार्गदर्शन करते नजर आए ।