दयासागर ओर ढढू में महंगाई राहत शिविर आयोजित
फलोदी . महँगाई राहत कैम्प एवम् प्रशासन गाँव के संग अभियान 2023 के तहत पंचायत समिति फलोदी के ग्राम पंचायत दया सागर व ढढू में दो दिवसीय शिविरों का शुभारम्भ किया गया।
शिविर के आगाज के साथ ही ग्रामीणों में इसके प्रति उत्साह देखा गया। ग्रामीण इस शिविर से विशेष रुचि दिखा रहे हैं। ग्रामीणों का शिविर में उपस्थित कार्मिकों द्वारा दस फ्लेगशिप योजनाओं में पंजीकरण कर हाथों हाथ मौके पर ही मुख्यमंत्री गारण्टी कार्ड वितरण किये गये।
शिविर में उपस्थित सभी विभागों के कार्मिकों द्वारा अपने अपने विभाग से सम्बंधित कार्य वृत वाचन किया गया। शिविर में पंचायत समिति फलोदी के विकास अधिकारी नारायण सुथार द्वारा ग्रामीणों व आम जन के परिवादो निस्तारण किया। कैम्प में सहायक अभियन्ता कपिल दवे ,सहायक विकास अधिकारी प्रेम रतन दवे ,कनिष्ठ सहायक राजू राम ,लाल सिंह ,दला राम ,ग्राम रोजगार सहायक हीरा लाल,कम्प्यूटर ऑपरेटर पवन सोलंकी ,कन्हैया लाल प्रमोद चौहान ,किशन चन्द आदि द्वारा सहयोग प्रदान कर कैम्प की सफलता में योगदान प्रदान किया।