15898 शहरवासियों को मंहगाई से राहत प्रदान की गई
पीपाड़ शहर . मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार राज्य मे संवेदनशील पारदर्शी और जबाव देह सरकार की प्रतिबद्धता को दोहरते हुये सरकार द्वारा जनहित में जन कल्याण की फ्लेगशिप योजनाओं का लाभ आमजन तक पहूचाने के लिए मंहगाई राहत शिविरों का आयोजन 24 अप्रैल से शुरू किया गया है जिसके अन्तर्गत पालिका क्षेत्र में मंगलवार तक 28 वार्डाे में 56 अस्थाई कैम्पों का आयोजन किया जा चुका है । इसी प्रकार दो स्थाई कैम्प नगर पालिका पुराना भवन एवं जिला राजकीय अस्पताल परिसर में किया जा रहा है । नगर पालिका द्वारा शहरी क्षेत्र में आज तक 15898 व्यक्तियों ने अपना पंजीकरण करवा कर मुख्यमंत्री गांरटी कार्ड प्राप्त किये जा चुके है। अधिशाषी अधिकारी सुरेशचन्द्र शर्मा के अनुसार सोमवार को अंबेडकर भवन इन्द्रा कॉलोनी में वार्ड सं. 27 व 32 के लिये मंहगाई राहत कैम्प व प्रशासन शहरों के संग अभियान का आयोजन किया गया है। इस दौरान मंहगाई राहत अस्थाई कैम्प में वार्ड सं. 27 व 32 मे 32 व्यक्तियों का पंजीयन कर गांरटी कार्ड वितरण किये गये है इसके अलावा वार्ड सं. 27 के 23 परिवारो के मंहगाई राहत के पंजीकरण बकाया थे जिनमें से सोमवार को 12 परिवारो के पंजीकरण किये गये है एवं वार्ड सं. 32 के 31 परिवारो के मंहगाई राहत के पंजीकरण बकाया थे जिनमें से 16 परिवारो के पंजीकरण किये गये है । पंजीकरण किये गये परिवारों को मंहगाई शिविर में लगे कार्मिको द्वारा दूरभाष पर संपर्क कर शिविर में बुलाकर पंजीयन किया गया है । उधर प्रशासन शहरों के संग अभियान के अन्तर्गत कृषि भूमि की पत्रावलियां प्राप्त हुई है इसके अलावा 2 पत्रावलियों का निस्तारण भी किया गया है ।