सवाईपुर क्षेत्र में झमाझम बारिश से जलाशयों में पानी की आवक
सवाईपुर, भीलवाड़ा. सवाईपुर कस्बे सहित आसपास के गांवों में दोपहर को तकरीबन एक घंटे तक हुई झमाझम बारिश से जलाशयों में पानी की आवक हुई, झमाझम बारिश से खेतों में पानी भर गया, दोपहर को हुई झमाझम से गांव की सड़कें दरिया बन गई, जिनमें एक फिट तक पानी बहने लगा, वही क्षेत्र की कोठारी नदी में भी पानी की आवक हुई, साथ ही ढ़ेलाणा के शिवसागर तालाब के ऊपर बना एनीकट फिर से छलक गया, जिस पर दो इंच की चादर चलने से तालाब में पानी की आवक हुई ||