इम्दादिया मदरसा में बाल विवाह अधिनियम की जानकारी दी गई
फलोदी . तालुका विधिक सेवा समिति द्वारा इमदादिया मदरसा फलोदी में बालश्रम निषेध दिवस व बाल विवाह अधिनियम
व इससे होने वाले शारीरिक, मानसिक, शिक्षा, सामाजिक स्तर आदि पर होने वाले दुष्परिणामो के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की गई । राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जोधपुर जिला एवम् जिला एवम् सत्र न्यायाधीश जोधपुर जिला विक्रान्त गुप्ता व सचिव पूर्णिमा गौड , एडीजे एवम् अध्यक्ष दीपक कुमार सोनी ताल्लुका विधिक सेवा समिति फलोदी के आदेशानुसार बालश्रम दिवस पर # बाल विवाह को कहे ना # बाल विवाह रोकथाम अभियान के तहत पीएलवी मगराज मेघवाल तालुका विधिक सेवा समिति फलोदी द्वारा इमदादिया मदरसा फलोदी मै बालश्रम निषेध दिवस व बाल विवाह अधिनियम व इससे होने वाले शारीरिक, मानसिक,शिक्षा,सामाजिक स्तर आदि पर होने वाले दुष्परिणामो के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की गई , साथ ही उपस्थित लोगों द्वारा बाल विवाह ना करने का संकल्प लिया गया व शिक्षा का अधिकार, विधिक सेवा (लीगल एड), से संबंधित आवश्यक कानूनी जानकारी के बारे में भी विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की गई जिसमें उपस्थित जनों द्वारा सहयोग किया गया