Dark Mode
बालिकाओं व महिलाओं को स्वास्थ्य, स्वच्छता, किशोरियों को आत्मरक्षा की दी जानकारी

बालिकाओं व महिलाओं को स्वास्थ्य, स्वच्छता, किशोरियों को आत्मरक्षा की दी जानकारी

मदनगंज किशनगढ़। भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस भारतीय जनता पार्टी द्वारा 6 से 14 अप्रैल तक सामाजिक न्याय सप्ताह के तहत भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष भारती जी के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा मदनगंज मंडल ने सेवा बस्ती व बस्तियों में जाकर महिलाओं व किशोरियों को स्वच्छता और स्वास्थ्य की जानकारी दी। महिलाओं के रोग निदान की जानकारी व सुझाव दिए। किशोरियों को आत्मरक्षा के सुझाव व आत्म रक्षा के लिए प्रेरित किया। महिलाओं व किशोरियों को सेनेटरी पैड वितरित किए। इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा मदनगंज मंडल अध्यक्ष संतोष पारीक, सदस्य मंजू शर्मा, सुमन शर्मा, संतोष, रेनू प्रजापत, सीमा, ममता व सेवा बस्ती की किशोरियां व मातृशक्ति उपस्थित रही।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!