सीवरेज के रखरखाव व फ ायदों की दी जानकारी
फतेहपुर शेखावाटी । आज राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना आरयूआईडीपी के तहत सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता इकाई की और से वार्ड 55 के आगनबाड़ी केंद्र में महिलाओ के साथ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया आरयूआईडीपी कैप के कमलेश कुमार शर्मा ने सिवरेज प्रणाली के उपयोग रखरखाव व आमजन की भुमिका पर चर्चा की गई साथ महिलाओ को शहर में होने वाले सीवरेज के लाभो की जानकारी देते हुए इस कार्य से होने वाले फायदो से अवगत कराया बताया की सीवरेज कनेक्सन निशुल्क किया जा रहा है आधार कार्ड व नवीनतम पानी के बिल की फोटो देकर कनेक्सन करवा सकते हैं। इससे बार बार कुई को खाली करवाने से निजात मिलेगी व गंदगी नही रहेगी मोहल्ला साफ सुथरा एवं स्वच्छ बनेगा व पर्यावरण सही रहेगा, व मच्छर मखियों में कमी आएगी तथा गंदगी से फैलने वाली बिमारियो से छुटकारा मिलेगा। उन्होंने सीवर सिस्टम के उपयोग में सावधानियां रखने की अपील करते हुए कहा कि घर की सभी नालियों पर जाली अवस्य लगाये घर का कचरा सीवर लाइन में नही डाले व सीवर लाइन जाम होने पर छेड़छाड़ नही करे। आमजन की शिकायत व समाधान के लिए उनको हेल्पलाइन नंबर दिए गए। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मुन्नी शर्मा, बीनू प्रजापत एसओटी अनिल सिंह व स्थानीय महिलाओं का सहयोग रहा।