केन्द्र की जन कल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी
सरवाड़. कस्बे में मंगलवार को शहर के बूथ संख्या 59 पर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई। इस दाैरान बैठक में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजना के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी। बैठक में भाजपा जिला उपाध्यक्ष रिंकु कंवर अजमेर देहात सोशल मिडिया संयोजक महेश बोयत, मंडल अध्यक्ष प्यारे लाल खटीक, युवा मोर्चा अध्यक्ष कन्हैया लाल माली, पार्षद गणेश माली, बूथ अध्यक्ष पिंटू माली, महिला मोर्चा अध्यक्ष रेखा तापडि़या, अरविंद तापड़िया, सोनाली भटनागर, मोतीलाल माली, राहुल माली, अभिषेक माली, आकाश सैनी, काना माली, शंकर माली आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।