राजकिसान सुविधा एप की उपयोगिता दी जानकारी
खेतों में किसानों दी कृषि-उद्यानिकी योजनाओं की जानकारी
भोपालगढ़ . कृषि-उद्यान विभाग के अधिकारियों ने रविवार को ग्राम बासनी सादवां में फसल निरीक्षण के दौरान किसानों को राजकिसान सुविधा एप की उपयोगीता एवं प्याज फसल में कीट-व्याधि नियत्रंण के साथ ही कृषि-उद्यानिकी योजनाओं में देय सुविधाओं की जानकारी मौके पर दी।
सहायक कृषि अधिकारी रफीक अहमद कुरैशी ने कृषि एवं उद्यान विभाग से फव्वारा,बूंद बूंद सिचांई, नवीन बगीचा,पोलीहाऊस पर देय सुविधाएं के बारे में विस्तृत रूप से मौके पर किसानों को जानकारी दी।इस समय भारी मृदा में गर्मी की जुताई,भुमि सुधार कार्य के बारे में बताया।
कुरैशी ने विशेषकर प्याज फसल में सामान्यतःहोने वाले कीट रोग के लक्षण एवं नियत्रंण के उपाय की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि प्याज फसल में थ्रिप्स कीट प्रायः नुकसान पहूंचाता है।कीट नियंत्रण में जैविक खेती को महत्व देते है तो जैव आधारित कीटनाशक दवाओं का उपयोग की पहल हो।फसल में कीट का नुकसान यदि ईटीएल स्तर से अधिक प्रकोप हो तो सिफारिश किसी एक कीटनाशक का प्रयोग किये जाने एवं राजकिसान सुविधा एप की उपयोगिता के बारे में विस्तृत जानकारी साझा की।खेतीं में फसल के साथ साथ बागवानी खेतीं भी खेतीं आय का एक स्त्रोत है।खेत की मिट्टी एवं सिचांई जल की जाचं के अनुसार नवीन बगीचा का चयन कर बागवानी खेतीं आवेदन को लेकर उद्यानिकी की उपयोगी जानकारी दी।इस मौके पर प्रगतिशील किसान बेनीदान चारण,श्रेणीदान चारण सहीत कई किसान उपस्थित थे।