Dark Mode
सूचना सहायक व सहायक प्रोग्रामर आंदोलन की राह पर

सूचना सहायक व सहायक प्रोग्रामर आंदोलन की राह पर

 
सूरतगढ़ . सूचना प्रौद्योगिकी एव संचार विभाग के आईटी कार्मिक राजस्थान अधीनस्थ कम्प्यूटर कर्मचारी संघ अपनी 11 सूत्री मांग पत्र को लेकर 24 अप्रैल से मंहगाई राहत कैम्प का बहिष्कार एवं सामूहिक अवकाश पर जाने का ज्ञापन उपखण्ड अधिकारी को सौंपा। ब्लॉक अध्यक्ष अशोक चौधरी द्वारा बताया गया कि समस्त राजस्थान अधीनस्थ कम्प्यूटर कर्मचारी संघ अपनी इन  मांग को लेकर विगत कई वर्षाे से प्रयासरत हैं। इस संदर्भ में 30 सितम्बर 2021 को हुआ विभागीय समझौता, विभागीय स्तर पर हुई वार्ताओ , अतिरिक्त मुख्य सचिव, वित्त एव सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के स्तर पर हुई वार्ता, मुख्यमंत्री स्तर पर हुई वार्ता में संघ को केवल आस्वासन ही प्राप्त हुआ है परन्तु मांगो के निस्तारण हेतु कोई ठोस कदम किसी भी स्तर पर नही उठाया गया। इन सभी बेनतीजा वार्ताओ के परिणामस्वरूप राजस्थान अधीनस्थ कम्प्यूटर कर्मचारी संघ मजबूर होकर इस प्रकार का कदम उठाने हेतु बाध्य है। ज्ञापन देने वालो में दीपिका गोदारा, सोनम, बबीता, नीतिका, सतीश बजाज, शेलेन्द्र सारस्वत, राजेश सिंगला, रूपराम, मदनलाल, राकेश  देरासरी आदि कार्मिक उपस्थित रहे।
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!