सावधानियों के बारे में दी जानकारी
सीकर। महिला अधिकारिता विभाग की सहायक निदेशक डॉ अनुराधा सक्सेना के निर्देशानुसार आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 31-1वार्ड नम्बर 7 में महिला पर्यवेक्षक मन्जुलता के समन्वय से कार्यकर्ता सेक्टर मीटिंग में इंदिरा महिला शक्ति केंद्र की मनोसामाजिक परामर्शदाता रीचा पारीक द्वारा उपस्थित कार्यकर्ताओं को माहवारी स्वच्छता प्रबंधन के समय रखीं जानें वाली सावधानियां के बारे में जानकारी दी। सामाजिक परामर्शदाता राजेश कुमारी द्वारा इंदिरा महिला शक्ति केंद्र व सखी वन स्टॉप सेंटर महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र के बारे में जानकारी दी।