Dark Mode
सामूदायिक बैठक मे सीवरेज परियोजना की दी जानकारी

सामूदायिक बैठक मे सीवरेज परियोजना की दी जानकारी

 
रतनगढ़ ।  राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना द्वारा शहर में आमजन की सुविधा हेतु सीवरेज प्रणाली के विकास के लिये विभिन्न आधारभूत विकास कार्य के साथ ही इन कार्यों के प्रति आमजन की सहभागिता सुनिश्चित करने तथा समय-समय पर विभिन्न विषयों पर जनजागरूकता कार्यक्रम भी करवाये जाते है। इसी क्रम मे अधीक्षण अभियन्ता के के अग्रवाल के निर्देशन अधिशाषी अभियन्ता आर डी गर्ग के मार्गदर्शन मे आज वार्ड न 27 मे बारुदगरियान मस्जिद में जुम्मे की नमाज के बाद समुदायिक बैठक आयोजित की गई। बैठक मे जन सहभागिता इकाई के प्रवीण सिंह राठौड़ ने सीवरेज घरेलु कनेक्शन के लाभ के बारे मे बताया । मस्जिद के सदर जनाबा ईस्लामूदिन ने बताया की अच्छे स्वास्थ्य के लिए साफ सफाई रखना बहुत जरुरी हैं । मास्टर  लियाकत ने शिक्षा का - महत्व बताया ओर सभी को तालीम हासील करने की सलाह देते हुए बताई गई बातो पर अम्ल मे लाने की आवश्यकता पर बल दिया। बैठक में एल एण्ड टी कम्पनी के हिंमासू ने भाग लिया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!