कल्याणकारी योजनाओं के बारे में दी जानकारी
सीकर,मुहम्मद सादिक। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव धर्मराज मीणा ने आज राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर ग्रामीण बालिका शिक्षण संस्थान शिवसिंहपुरा सीकर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया। शिविर के दौरान सचिव धर्मराज मीणा ने 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओÓ अभियान के तहत कन्या भ्रूण हत्या जैसे जघन्य अपराध को खत्म करने एवं बालिका शिक्षा पर जोर देकर प्रत्येक बालिका को शिक्षित करने के बारे में बताते हुए पॉश एक्ट व नालसा/रालसा एवं केंद्र/राज्य सरकार द्वारा बालिकाओं/महिलाओं के लिए चलाई जाने वाली कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की। शिविर के दौरान ट्रेनी मजिस्ट्रेट मोनीषा सिंह जी, पार्वती जी, किरण सिंह जी राठी, विद्यालय के निदेशक झाबर सिंह जी, प्रिंसिपल, छात्राएं एवं अध्यापकगण उपस्थित रहे।