Dark Mode
नुक्कड सभा आयोजित कर सीवरेज रखरखाव पर दी जानकारी 

नुक्कड सभा आयोजित कर सीवरेज रखरखाव पर दी जानकारी 

 
रतनगढ़ ।  राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना द्वारा शहर में आमजन की सुविधा हेतु सीवरेज प्रणाली के विकास के लिये विभिन्न आधारभूत विकास कार्य के साथ ही इन कार्यों के प्रति आमजन की सहभागिता सुनिश्चित करने तथा समय-समय पर विभिन्न विषय पर जन जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत  अधीक्षण अभियन्ता के के अग्रवाल के निर्देशन मे व अधिशाषी अभियन्ता आर डी गर्ग के मार्गदर्शन में वार्ड संख्या 27 दारुगरिया मोहल्ला में नुक्कड. सभा आयोजित कर सीवरेज घरेलु कनेक्शन के रखरखाव के बारे मे विस्तार से जानकारी देते हुए बताया गया की रसोई व स्नानघर में जाली जरुर लगाए ताकी किसी प्रकार की ठोस वस्तू चैम्बर मे आकर अवरोद्ध पैदा न करे। कार्यक्रम मे एल एण्ड टी कम्पनी के हिमांसू मडंण ने भाग लिया आज सभा मे इस्लामूदिन, यासीन, सुरेश सहित काफी संख्या मे मोहल्लेवासियो ने भाग लिया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!