40 चालान कर सुरक्षित यातायात की जानकारी दी
पीपाड़ शहर . राज्य सरकार के निर्देशानुसार एक दिन के लिए हेलमेट अनिवार्य को लेकर विभिन्न दुपहिया वाहनों को रोकते हुए 40 लोगों के चालान कर सुरक्षित सड़क यातायात की जानकारी दी गई।जिला पुलिस अधीक्षक ग्रामीण धर्मेंद्र सिंह यादव के दिशा निर्देशानुसार सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने को लेकर एक दिवसीय अभियान में हेलमेट के 40 चालान बनाए बोरुन्दा थानाधिकारी राजेंद्र खदाव ने बताया कि एएसआई हराराम राठौड़ मुख्य आरक्षी समयराम मीणा, हेड कांस्टेबल सरोज, मूलाराम, गजेसिंह, चंपालाल व रवि कुमार की टीम ने शनिवार को बोरुंदा कस्बे के गोटन सोजत मेगा हाईवे तथा मेड़ता सिटी जाने वाली मुख्य सड़क पर विभिन्न दुपहिया वाहनों को रुकवा कर हेलमेट नहीं पाए जाने पर चालान करते हुए सुरक्षित यातायात की जानकारी दी।