डवानी गॉव में घायल सांड का किया उपचार
बहरोड़। राजकीय पशु चिकित्सलय गण्डाला प्रभारी डा. प्रकाश चन्द यादव ने ग्रामीणों की सूचना पर नजदीक डवानी गॉव के एक खेत में बीमार अवस्था में पड़े साण्ड का उपचार किया तथा ग्रामीणों से साण्ड को पेड़ की छांव में करने और चारा-पानी की व्यवस्था करने के लिए कहा। जानकारी के अनुसार ग्रामीण मनोज सैन ने डवानी गॉव के एक खेत में बीमार साण्ड पड़े होने की सूचना सरपंच कुलदीप यादव व गण्डाला पशु चिकित्सालय के प्रभारी अधिकारी डॉ. पी सी यादव को दी। डॉ. पी सी यादव ने मौके पर पहुंचकर बीमार सांड का उपचार किया तथा उसे छांव में करने, पर्याप्त चारा पानी की व्यवस्था करने हेतु ग्रामीणों से कहा। इस मौके पर मनोज सेन, धर्मपाल गोस्वामी, दिनेश, सुरेंद्र यादव, सुनीता देवी आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।