Dark Mode
घायल गौमाता का किया उपचार

घायल गौमाता का किया उपचार

पावटा। स्थानिय कस्बा में आईटीआई के पीछे एक गाय घायल अवस्था में लहुलूहान हालात में थी। उसके शरीर पर बार बार मखियां व मच्छर बैठने से वो परेशान होकर इधर उधर घूम रही थी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना एलएसए गोविंद भारद्वाज को दी, तो भारद्वाज बरसात के मौसम में तेज बारिश में भीगते हुए भी गाय का उपचार करने घटना स्थल पहुंचे। वहीं गाय का उपचार करते समय पीड़ा से परेशान गाय ने डॉक्टर भारद्वाज के सर से टक्कर मार कर उसे पास हि किचड़ युक्त गड्डे में गिरा दिया। जिससे उन्हें भी हल्की चोट लगी है। भारद्वाज ने बताया की मुझे चोट लगी इसका मुझे कोई गम नहीं बल्कि मैं गौमाता का ईलाज कर खुशी महसूस कर रहा हूं। उपचार के बाद गाय की हालात में काफी सुधार है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!