Dark Mode
इनर व्हील क्लब अध्यक्षा ममता गोलेच्छा द्वारा कन्याओं को व्यक्तित्व विकास का दिया गया प्रशिक्षण

इनर व्हील क्लब अध्यक्षा ममता गोलेच्छा द्वारा कन्याओं को व्यक्तित्व विकास का दिया गया प्रशिक्षण

बालोतरा। तेरापंथ सिवांची मालाणी भवन में, आर्य समाज गांधीपुरा बालोतरा द्वारा आयोजित महर्षि दयानंद सरस्वती 220 वीं जन्म जयंती के अवसर पर नारी शक्ति को समर्पित कन्या व्यक्तित्व विकास आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग विभिन्न क्षेत्रों से 160 बालिकाओं ने भाग लिया। शिविर प्रभारी राजेंद्र जी गहलोत ने बताया कि इनर व्हील क्लब अध्यक्षा ममता गोलेच्छा ने कन्याओं को प्रशिक्षण दिया कि उनका शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक विकास कैसे हो। जैसे ताली वादन , महाप्राण ध्वनि, भोजन कैसे करना आदि का प्रशिक्षण दिया। संस्कार भी दिए। सब कन्याओं ने नए साल के शुभ संकल्प भी लिए और मौन पूर्वक भोजन करने का विशेष संकल्प लिया। स्मरण शक्ति विकसित करने के अनेक टिप्स बताएं और ताड़ासन आदि आसान भी करवाए गए। सब कन्याओं को प्रायोगिक प्रयोग भी करवाए और अध्यक्षा ने बताया कि जब कन्याओं को पहले नए साल में अपना गोल निर्धारित करना है। फिर इस गोल को प्राप्त करने के लिए 8 बातों को ध्यान में रखना। 1.स्वास्थ्य 2. ईश्वर में विश्वास 3. प्यार 4. दोस्त 5. परिवार 6. उद्देश्य 7. जुनून 8. शिक्षा इन 8 बातों को आप ध्यान में रखकर अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। आर्य समाज द्वारा अध्यक्षा का सम्मान किया गया। इस अवसर पर आर्य समाज के पदाधिकारी गण उपस्थित थे। इनर व्हील क्लब की सदस्या अल्पना नाहटा और रोशना ढ़ेलडिया भी उपस्थित थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!