बड़ों के साथ-साथ मासूम बच्चे भी रख रहे है रोजा
सोजत। रमजान के महिने का रोजेदारों को बड़ा इंतजार रहता है। रोजा बड़ों के साथ-साथ मासूम बच्चे भी रखते हैं। कई बच्चों की जिंदगी का यह पहला रोजा होता है जिसकी खुशी इतनी होती है कि। ज़िन्दगी भर याद रहती है। सिलावट मोहम्मद तनवीर सन ऑफ मोहम्मद इमरान ने भी अपना पहला रोजा रखकर अल्लाह और उसके रसूल की रजा हासिल करने के लिए भूख और प्यास की शिद्दत बर्दाश्त कर अमन-शांति की दुआ की।
जिन बच्चों ने पहली बार रोजा रखा उनके परिवार वालों ने उनकी हौसला अफजाई की। शाम को इफ्तार के वक्त बच्चों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। रोजा खोलते वक्त सभी ने अल्लाह से दुनिया भर में कौम और मुल्क अमन की दुआ मांगी। क्षेत्र में ऐसे अनेक बच्चे हैं, जिनकी जिंदगी का यह पहला रोजा था। घर पर परिवार के साथ रोजा इफ्तार किया गया। मोहम्मद तनवीर के चाचा मोहम्मद नासिर खताई मोहम्मद यूनुस मामा सरफराज भाई सोहेल व मोहम्मद कैफ ने खुशी मनाते हुए मिठाईयां बांटी और एक दूसरे को मुबारक बाद पेश की।