Dark Mode
छात्रसंघ चुनाव में सभी पदों पर उतरेगे INSO के प्रत्याशी

छात्रसंघ चुनाव में सभी पदों पर उतरेगे INSO के प्रत्याशी

 

डाक बंगला में इनसो कार्यकारिणी गठित

 
पावटा। लाल बहादुर पीजी महाविधालय स्थित डाक बंगला में जननायक जनता पार्टी के प्रदेश प्रधान महासचिव रामनिवास यादव के मुख्यातिथि में इंडिया नेशनल स्टूडेंटस आगैनाइजेकशन (Inso) कार्यकारिणी का स्वेच्छा से गठन किया गया। कार्यकारिणी में खेड़की वीरभान निवासी नीरज जाट को अध्यक्ष, सुरेन्द्र मीणा उपाध्यक्ष, मोहित सराधना को सचिव, सचिन गुर्जर को महासचिव, वीर सिंह जाट को प्रचार मंत्री, सतीश जाट संगठन मंत्री, सुनिल गुर्जर को प्रवक्ता मनोनीत किया। वहीं एलबीएस पीजी महाविधालय में चुनाव संचालन समिति के प्रत्याशियों के चयन की जिम्मेवारी पूर्व छात्र नेता एडवोकेट दिनेश कुमार अग्रवाल व पूर्व छात्र नेता संदीप मान को दी गई। इस सत्र के आगामी चुनाव में इनसो सभी पदों पर अपने प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारेगी। इस दौरान एडवोकेट राजेश यादव, एडवोकेट शेरसिंह यादव, उत्तर मंडल अध्यक्ष रतिराम यादव पवाना अहिर, अशोक यादव, रोहित योगी, मीडिया प्रभारी कुशल, विरेन्द्र मान आदि मौजूद रहे।
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!