शिविर का किया निरीक्षण
मदनगंज किशनगढ़। प्रवेश सांख्यिकी विभाग के उप निर्देशक सुभाष चंद शर्मा ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी अनिल पारीक ने डाक बंगला परिसर स्थित महंगाई राहत शिविर का निरीक्षण किया। लाभार्थियों को गारंटी कार्डों का वितरण किया। कैंप प्रभारी सुरेंद्र चौधरी, मनीष दाधीच, राजीव गाँधी युवा मित्र विजय शर्मा, कांग्रेस के प्रभारी मूलचंद शर्मा, कंप्यूटर ऑपरेटर करिश्मा, मनीष, मोहित, वैभव, रेखा, पूजा, शिवानी सेन सहित अनेक लाभार्थी उपस्थित थे।