Dark Mode
बेकरी खाद्य व्यवसाय फर्म्स पर निरीक्षण एवं खाद्य नमूनीकरण की कार्रवाई 

बेकरी खाद्य व्यवसाय फर्म्स पर निरीक्षण एवं खाद्य नमूनीकरण की कार्रवाई 

जयपुर । खाद्य  सुरक्षा विभाग द्वारा  शुरू किए गए विशेष अभियान  के तहत श्रीमान इकबाल खान (आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण राजस्थान जयपुर) तथा डॉ. हंसराज भदालिया (मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयपुर द्वितीय) के निर्देशन में आज दिनांक 09 मई 2024  को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के दल द्वारा क्षेत्र में बेकरी खाद्य व्यवसाय फर्म्स पर निरीक्षण एवं खाद्य नमूनीकरण की कार्रवाई की गई। 
 
साईनाथ बेकर्स, गोनेर रोड, जयपुर से बर्गर और टोस्ट का नमूना लिया गया और न्यू जनता बेकरी, माली की कोठी, आगरा रोड  से टोस्ट, सोया तेल और मैदा का नमूना लिया गया। दोनों फर्म में बेतहाशा गंदगी पाई जाने और अनेक मानकों की अवहेलना पाए जाने पर इंप्रूवमेंट नोटिस दिए जाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। लिए गए नमूनों को जांच हेतु प्रयोगशाला भिजवाया गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 नियम एवं विनियम 2011 के अनुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। 
 
अनवरत चलने वाले इस विशेष अभियान के तहत मिलावटखॊरी करने वालों पर सख्त कार्यवाही करने एवं आमजन को शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने हेतु रोज इस प्रकार की कार्यवाही जारी रहेगीl आज की कार्रवाई में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयपुर द्वितीय के खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक कुमार सिंधी, राजेश कुमार नागर और नंदकिशोर कुमावत शामिल रहे l

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!