Dark Mode
उपनिदेशक निदेशालय अल्पसंख्यक मामलात विभाग द्वारा किया गया निरीक्षण

उपनिदेशक निदेशालय अल्पसंख्यक मामलात विभाग द्वारा किया गया निरीक्षण

बूंदी। उप निदेशक (प्रथम) निदेशालय अल्पसंख्यक मामलात विभाग, राज. जयपुर लक्ष्मीकांत कटारा (आर.ए.एस.) 3 व 4 को बून्दी प्रवास पर रहे। उपनिदेशक द्वारा सर्वप्रथम जिला अल्पसंख्यक कार्यालय का निरीक्षण किया तथा उपस्थित अधिकारियों एंव कर्मचारियों को विभागीय निर्देशानुसार कार्य करने के निर्देश दिये। साथ ही कार्यालय में संधारित सभी पत्रावलियों को ई-फाइल करने के भी निर्देश दिये।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी त्रिलोक चन्द मीणा ने बताया कि बून्दी प्रवास के दौरान उपनिदेशक द्वारा जिला कलेक्टर, अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं उपखण्ड अधिकारी से भी सम्पर्क कर विभागीय गतिविधियों की जानकारी दी। उपनिदेशक कटारा द्वारा जिले में स्थित मदरसों का निरीक्षण कर मदरसों को और बेहतर संचालित करने के निर्देश प्रदान किये।
उन्होने बताया कि विभागीय योजनाओं के अन्तर्गत ऋण लाभार्थियों से भी सम्पर्क किया तथा ऋणियों को ऋण राशि प्रतिमाह समय जमा करने के निर्देश दिये। प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम (पीएमजेवीके) योजना अंतर्गत ग्राम सिलोर में निर्माणाधीन अल्पसंख्यक बालक छात्रावास का भौतिक रूप से निरीक्षण किया गया तथा पाई गई कमियों के संबंध में उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। इसी तरह मुख्यमंत्री बजट घोषणा के अंतर्गत ग्राम गांधीग्राम में स्वीकृत अल्पसंख्यक बालिका छात्रावास का भी निरीक्षण कर उचित निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी त्रिलोक चन्द मीणा एवं कार्यक्रम अधिकारी आषीमा कुम्भज मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!