Dark Mode
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आंगनवाड़ी केंद्रों का किया गया निरीक्षण।

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आंगनवाड़ी केंद्रों का किया गया निरीक्षण।

 
सुमेरपुर। महिला एवं बाल विकास द्वारा संचालित आंगनवाड़ी केंद्रों का मंगलवार को उपनिदेशक पाली  राजेश कुमार ने सुमेरपुर परियोजना के अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्र निरीक्षण किया जहां सभी व्यवस्थाओं को बारीकी से देखा और कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। शहर के संजय नगर केंद्र नंबर 2,जीवाजी कॉलोनी केंद्र नंबर 7, बैरवा बस्ती सुमेरपुर केंद्र संख्या 10, एवम् महिला बाल विकास विभाग कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया।उपनिदेशक पाली कुमार द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों पर लाभार्थियों को नियमित पोषाहार व उड़ान योजना के अंतर्गत सेनेटरी नैपकिन वितरण की सूचना संबंधित जानकारी ली गई। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को आंगनवाड़ी से लाभान्वित बच्चों की ग्रोथ मॉनिटरिंग एवम् उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली गई। कार्यालय में मानदेय  कर्मियों के मानदेय व विभिन्न योजना अंतर्गत आवंटित बजट के उपयोग की जानकारी जुटाई तथा कार्यालय के समस्त कार्मिकों को अपना कार्य समय पर करने हेतु पाबंद किया गया। कार्यालय निरीक्षण के दौरान बाल विकास अधिकारी भागीरथ चौधरी , लेखाधिकारी हिना सोलंकी वरिष्ठ सहायक करण सिंह, कनिष्क सहायक प्रेम राज सिंह, प्रचेता भगवती, तेजसिंह कल्पेश गवरी देवी समस्त कार्मिक उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!