बीसीएमओ कार्यालय व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पिपराली का निरीक्षण
सीकर,मुहम्मद सादिक। चिकित्सा विभाग के मुखिया मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ निर्मल सिंह ने मंगलवार को जिले के पिपराली खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पिपराली का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बीसीएमओ कार्यालय में कार्मिकों की उपस्थिति, संपर्क पोट्ल पर आई शिकायतों के निस्तारण, लेखा व स्टॉफ की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्टोर को व्यवस्थित करने, कार्यालय परिसर में सफाई व्यवस्था को दुरूस्त करने और टूटे फूटे सामान को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। साथ ही बीसीएमओ डॉ अजीत शर्मा को जिला व ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों द्वारा ओडीके मोबाइल एप के माध्यम से निरीक्षण करने के उपरान्त कम्पलाइंश को संबंधित संस्थान के प्रभारी अधिकारी से समय पर करवाने के निर्देश दिए। सीएमएचओ डॉ निर्मल सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पिपराली का निरीक्षण कर संस्थान के प्रभारी अधिकारी डॉ वासुदेव सैनी तथा बीसीएमओ डॉ अजीत शर्मा को संस्थान के ओपीडी कक्ष में चिकित्सकों के चैम्बर बनवाने तथा आमजन को गुणवत्तापूर्व चिकित्सकीय सेवाएं व सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने संस्थान के प्रभारी को वार्ड में बैड पर सप्ताह के सातों के लिए अलग अलग रंग की बैडशीट रखने, टीकाकरण कक्ष तथा ड्रेसिंग कक्ष को संस्थान के सब स्टोर में शिफट करने, संस्थान के गैलरी व बरामदे में विभागीय योजनाओं, कार्यक्रमों के प्रचार प्रसार के लिए सूचना, शिक्षा एवं संचार संबंधी सामग्री प्रदर्शित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सीएचसी की प्रतिदिन की ओपीडी, वार्ड, बजट की स्थिति, दवाइयों की उपलब्धता, जांच और उपकरणों की स्थिति व रखरखाव, सीएचसी के सामने खाली पडी जगह पर पौधारोपण करने के निर्देश दिए।