मानसिक विमंदित पुनर्वास गृह व जगदीश सेवा संस्थान का किया निरीक्षण
टोंक। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डॉ. रूबीना परवीन अंसारी द्वारा पंजीकृत मानसिक विमंदित पुनर्वास गृह, जगदीश सेवा संस्थान, बृजविहार कॉलोनी का मासिक निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर सचिव डॉ. रूबीना परवीन अंसारी द्वारा मानसिक विमंदित पुनर्वास गृह एवं जगदीश सेवा संस्थान के निरीक्षण के दौरान संस्थान में भवन की स्थिति, बच्चों के लिए कूलर-पंखों की व्यवस्था, बच्चों के लिए बिस्तरों मौसम के अनुकूल पहनने हेतु कपड़ों आदि की पर्याप्त व्यवस्था, खेलकूद के लिए परिसर, बच्चों की शिक्षा के बारे में जानकारी, भोजन की गुणवत्ता, डाईट स्केल, भवन की साफ-सफाई, मनोविज्ञानी व स्वास्थ्य परीक्षण के संबंध में जानकारी प्राप्त कर रजिस्टर में 08 विमंदित बच्चे उपस्थित पाये गये। सचिव ने निरीक्षण के दौरान संस्थान के रजिस्टर्स आदि की भी जाँच कर आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित को प्रदान किये।