Dark Mode
धरियावद क्षेत्र  में मिड-डे मील व्यवस्था का निरीक्षण

धरियावद क्षेत्र  में मिड-डे मील व्यवस्था का निरीक्षण

धरियावद। जिला कलेक्टर अंजली राजोरिया के आदेश पर धरियावद उपखण्ड अधिकारी सत्यनारायण विशनोई, तहसीलदार संदीप जेन एवं नायब तहसीलदार रजनीश व्यास  ने क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया। जिसमे उप खण्ड अधिकारी ने माण्डवी तहसीलदार ने केशरियावाद व परवालियासाग विद्यालय    तथा नायब तहसीलदार व्दारा गोपालपुरा व लिम्बाखेडा विद्यालय ..... उक्त स्कुलो का निरीक्षण के दौरान मिड-डे मील की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं बच्चों को समय पर भोजन वितरण की स्थिति की बारीकी से जांच की गई।अधिकारियों ने विद्यालय प्रबंधन को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि बच्चों को पोषणयुक्त एवं स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। इस दौरान भोजन बनाने की प्रक्रिया, रसोईघर की साफ-सफाई पर जोर दिया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!