आरकेएसएमबी के आकलन के साथ समग्र शिक्षा की गतिविधियों का किया निरीक्षण
बून्दी। मंगलवार को जिले में चल रही राजस्थान के शिक्षा में बढ़ते कदम आकलन 2 के तहत हो रही अंग्रेजी और हिंदी की परीक्षा के साथ समग्र शिक्षा अभियान की विभिन्न गतिविधियों का शिक्षा अधिकारियों ने निरीक्षण किया। राजस्थान राज्य शिक्षा परिषद की सहायक निदेशक इंदू मेहता ने जिले के महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय नमाना, कोटखेड़ा, सिलोला, नैनवा का निरीक्षण कर आरकेएसएमबी के आकलन के साथ समग्र शिक्षा अभियान की विभिन्न गतिविधियों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने समग्र शिक्षा अभियान की विभिन्न गतिविधियों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए और विद्यार्थियों को अधिक से अधिक कार्य के लिए प्रेरित किया। वहीं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. महावीर कुमार शर्मा व सहायक निदेशक धनराज मीणा ने राउमावि रामनगर कंजर कॉलोनी, रामनगर जाटान, गुढा नाथावतान, खिण्या और हट्टीपुरा मैं राजस्थान के शिक्षा में बढ़ते कदम आकलन 2 का निरीक्षण किया गया। सीडीईओ डॉ. महावीर कुमार शर्मा ने कहा कि आरकेएसएमबी परीक्षा में सभी जगह व्यवस्थाएं उपयुक्त पाई गई। इस दौरान राउमावि रामनगर कंजर कॉलोनी में कक्षा 3 से 8 तक 399 विद्यार्थी अध्यनरत होने तथा कक्षा कक्षों की कमी होने से बैठक व्यवस्था में परेशानी रही। सहायक परियोजना सुमन में दिलीप गुर्जर और कार्यक्रम अधिकारी राजेश चतुर्वेदी भी साथ रहे।