पोलिंग बूथों का किया निरीक्षण
बामनवास। बामनवास विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की दृष्टि से उपखंड प्रशासन द्वारा निरीक्षण किया गया। उपजिला कलेक्टर अंशुल सिंह एवं पुलिस उपाधीक्षक वृत अधिकारी संतराम मीना ने बामनवास विधानसभा क्षेत्र के शफीपुरा, झाडौली, सराय, गहलोत नगर, नांगतलाई एवम कोंडली पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया। केन्द्रों का निरीक्षण कर कानून व्यवस्था की समीक्षा की। साथ ही उपजिला कलेक्टर ने मतदाताओं से शत् प्रतिशत मतदान करने सहित वोटिंग से संबंधित अन्य समस्याओं पर चर्चा भी की।
इस दौरान बामनवास उपजिला कलेक्टर अंशुल सिंह, पुलिस उपाधीक्षक वृत अधिकारी बामनवास संतराम मीना, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राधेश्याम लकवाड़ सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।