“सखी वन स्टॉप सेण्टर“ का किया निरीक्षण
दौसा. राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार प्रेमलता सैनी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दौसा द्वारा सोमवार को निजी एवं सार्वजनिक स्थानों पर परिवार समुदाय कार्यस्थल के अंदर महिलाओं के साथ होने वाले यौन, भावनात्मक, मनोवैज्ञानिक और आथ्रिक दुव्र्यवहार एवं िंहसा से पीडित महिलाओं के सहयोग हेतु रामकरण जोशी, राजकीय चिकित्सालय, दौसा में खुले “सखी वन स्टॉप सेण्टर“ का निरीक्षण किया गया।
उक्त निरीक्षण सेण्टर पर एक पीडित महिला एवं एक बालिका उपस्थित पाई गई। सचिव द्वारा पीडिताओं को सेण्टर पर प्रदान की जाने वाली भोजन, अस्थाई आवास, चिकित्सा एवं अन्य सुविधाओं का निरीक्षण किया। सेण्टर की सफाई व्यवस्था संतोषप्रद नहीं पाये जाने पर पर्याप्त साफ-सफाई करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त सचिव द्वारा पीडित महिलाओं को चिकित्सा, विधिक सहायता एवं परामर्श, पुलिस सहायता, इत्यादि प्रदान की जाने वाली सुविधाओं का भी निरीक्षण किया गया।