Dark Mode
सैनी के नेतृत्व में बचत राहत कैंप का निरीक्षण

सैनी के नेतृत्व में बचत राहत कैंप का निरीक्षण

सीकर ।  ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश सैनी के नेतृत्व में बचत राहत कैंप का निरीक्षण इस्लामिया स्कूल में आज कैंप का निरीक्षण करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष राजेश सैनी अजय नायक जगदीश टाक पार्षद जावेद चौहान किशन फौजी के साथ बचत राहत कैंप के कर्मचारियों को दिशा निर्देश देते हुए सभी आमजन को ज्यादा से ज्यादा कैंप में रजिस्ट्रेशन कराने की अपील की एजुकेशन विभाग स्वास्थ्य विभाग जलदाय विभाग नगर परिषद कर्मचारियों को कैंप में आने वालों कि व्यवस्थाओं को लेकर कार्यकर्ताओं को सतर्क रहकर आमजन के साथ ज्यादा से ज्यादा चर्चा और राहत कैंप में होने वाले फायदों के बारे में अवगत कराया। महंगाई राहत कैंप में शामिल दसों योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया और कहा कि पात्र एवं जरूरतमंद व्यक्तियों तक प्रत्येक योजना का लाभ पहुंचे, इसी उद्देश्य से इन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी लोग यह प्रयास करें कि अधिक से अधिक लोग कैंप में आकर अपनी पात्रता के अनुसार योजनाओं में रजिस्ट्रेशन करवाएं और इनका लाभ लें। उन्होंने शिविर में विभिन्न विभागों के काउंटर पर जाकर विभागों द्वारा दी जा रही सुविधाओं के बारे में फीडबैक लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!