पुलिस महानिरीक्षक ने सवाई माधोपुर का दौरा कर विभिन्न शाखाओं का किया निरीक्षण
पुलिस के द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा
सवाई माधोपुर। पुलिस महानिरीक्षक भरत लाल मीणा आज सवाई माधोपुर दौरे पर रहे। इस दौरान पुलिस महानिरीक्षक भरत लाल मीणा ने सुबह पुलिस लाइन परेड मैदान में मार्च पास्ट की सलामी ली। जिसका निर्देशन पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाल ने किया। मार्च पास्ट की सलामी के बाद पुलिस महानिरीक्षक ने पुलिस लाइन मै पौधारोपण कर पुलिस लाइन का निरीक्षण किया।जिसके बाद पुलिस महानिरीक्षक ने जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय और डीवाईएसपी कार्यालय सहित विभिन्न संस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आईजीपी पुनर्गठन भरत लाल मीणा ने एसपी कार्यालय पर सभी थाना एसएचओ के साथ क्राइम को लेकर बैठक की। बैठक के दौरान पुलिस महानिरीक्षक ने बैठक में मौजूद सभी थाना एसएचओ को क्राइम की घटना को रोकने से संबंधित निर्देश दिए। जिसके बाद पुलिस महा निरीक्षक भरत लाल मीणा ने एसपी कार्यालय में पत्रकारों के साथ प्रेस वार्ता करी।जिसमें पुलिस के अधिकारी भी मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से पुलिस के द्वारा चलाए जा रहे अभियान को लेकर चर्चा की। वहीं उन्होंने बताया कि जिले में आपराधिक घटना और आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर अंकुश लगाने के और भी पुरजोर प्रयास किए जाएंगे। बातचीत के दौरान आईजीपी पुनर्गठन भरत लाल मीणा ने एसपी हर्षवर्धन अगरवाला के द्वारा व पुलिस टीम के द्वारा किए गए कार्यों की भी सराहना की। प्रेस वार्ता के दौरान आईजीपी भरत लाल मीणा ने पत्रकारों के साथ कई मुद्दों को लेकर चर्चा की। जिसमें मुख्यालय के सभी पत्रकार सहित पुलिस के उच्चाधिकारी भी शामिल रहे।