आदियोगि महादेव की मूर्ति की स्थापना
मदनगंज किशनगढ़। महाशिवरात्रि क़े पावन पर्व राजारेडी गणेश नगर वार्ड 34 में शिव मंदिर में आदियोगि महादेव की मूर्ति की स्थापना की गई। मूर्तिका अनावरण समस्त मोहलेवासियो द्वारा किया गया। उसके बाद शाम को महाआरती कर प्रसाद वितरण किया। पार्षद गिरिराज गुर्जर ने बताया कि भजन संध्या में कुमार विनीत अजमेर द्वारा शानदार भजनों की प्रस्तुतियां दी। जिससे माहौल भक्तिमय हो गया। सुबह आरती की गई। मूर्ति की स्थापना रवीन्द्र सोनी ने करवाई। सभी ने सोनी परिवार का धन्यवाद किया। इस अवसर पर अनेक गणमान्य जन मौजूद थे।