Dark Mode
चौधरी मुक्ति धाम में शिव प्रतिमा की स्थापना

चौधरी मुक्ति धाम में शिव प्रतिमा की स्थापना

रतनगढ़ । शहर के चौधरी मुक्तिधाम में स्व. पन्नालाल सिपाणि परिवार द्वारा भगवान शिव का नव मंदिर निर्माण कर आज गुरुवार को विधि विधान से भगवान शिव की स्थापित प्रतिमा का अनावरण पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा ने किया । रिणवा ने कहा कि जीव की मृत्यु के पश्चात उनकी आत्मा भगवान शिव में समा जाती है। यहां आकर संसार के सभी मोह बंधनों से जीव को छुटकारा मिलता है । शिव की प्रतिमा स्थापित होने से यहां अनेक आत्माओं को चिर शांति प्राप्त होगी। इस नेक कार्य के लिए सिपाणी परिवार का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर पूर्व पालिकाध्यक्ष लिट्टू कल्पना कांत ,सिपाणी परिवार के तेजकरण सिपाणी, रणजीतसिंह सिपाणी,डालचंद सिपाणी,दर्शन सिपाणी, मनोज बेगवानी , गोविंद प्रसाद मिटावा, विकास रिणवा, रावतमल नोहाल, गणपत पिपलवा, रामोतार नोखवाल, सुभाषचंद्र बैंद, प्रताप बोथरा , अशोक वर्मा, सुदामा सिंधी, उमेश भारद्वाज, सुदामा सिंधी, बाबुलाल बील, हीरालाल नोहाल,ओम सारस्वत सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!