लॉयन्स मारवाड़ द ग्रेट का पदस्थापना पुरस्कार वितरण समारोह
जोधपुर. लॉयन्स क्लब जोधपुर मारवाड़ द ग्रेट की वर्ष 2023-2024 की नव निर्वाचित कार्यकारिणी का पदस्थापना व पुरस्कार वितरण समारोह तत्व रेस्टोरेन्ट सरदारपुरा के सभागार में आयोजित हुआ। पूर्व प्रान्तपाल लॉयन सुरेश गोयल पदस्थापना अधिकारी के रूप में नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में क्षेत्रीय अध्यक्ष नीतू विधानी, अध्यक्ष नीलम डागा, सचिव मंजूला अरोड़ा, कोषाध्यक्ष योगिंता टॉक व सभी सदस्यों को शपथ दिलाई गई। विशिष्ट अतिथि डॉ संगीता लुंकड़( केन कॉलेज डारेक्टर) की मोेटिवेशनल स्पीच से नई उमंग व जोश के साथ कार्य करने की प्रेरणा मिली। लायन मंजू जोशी द्वारा मंच का संचालन खुबसुरत तरीके से किया गया। समारोह में रीजन चेयरपर्सन लॉॅयन निर्मल सिंह कच्छवाह , लॉयन आर के ओझा , केबिनेट सेक्रेटरी लॉयन सुब्रमणी, लॉयन ज्ञानेशवरी दीक्षित व वरिष्ठ पदाधिकारी लॉयन बाबुलाल शाह सम्मिलित हुए। क्लब द्वारा पांच सेवा गतिविधियां सम्पन्न कर, इसी के साथ घेवर से चार्टर-डे मनाया गया।