कुछ स्कूलों में लापरवाही पर संस्था प्रधानों को लगाई फटकार, दिए नोटिस
खींवसर। उपखंड मुख्यालय खींवसर के पांचला, पांचोडी, भोमासर व बैराथल ग्राम पंचायत के स्कूलों का निरीक्षण एसीबीईओ राजूराम खदाव द्वारा किया गया । एसीबीईओ राजूराम खदाव ने बताया कि राउमावि विश्नोईयों की ढाणी पांचला, राउमावि पांचोडी, राप्रावि भानावतो मेघवालों की ढाणी, राप्रावि आथुनी ढाणी, राप्रावि सांखलों की ढाणी, राप्रावि मेघवालों की ढाणी नाहरसिंहपूरा, राप्रावि नाइयों की ढाणी, राउमावि भोमासर व राउमावि बैराथल कल्ला का निरीक्षण कर अर्द्धवार्षिक परीक्षा तथा योगात्मक आकलन द्वितीय की व्यवस्था जांच की गई तथा परीक्षा उपरांत उत्तरपुस्तिकाओं की जांच समय पर पूर्ण कर परिणाम रजिस्टर संधारित करने, कार्यपुस्तिकाओ व पाठ्यपुस्तकों को समय पर पूर्ण करवाने, किचन रूम के साफ सफ़ाई रखने तथा विभाग द्वारा उपलब्ध विद्यार्थी निःशुल्क यूनिफॉर्म का विद्यार्थियों को वितरण कर सभी विद्यार्थियों की निरंतरता बनाए रखने के निर्देश दिए , वहीं राप्रावि भानावतो मेघवालों की ढाणी पांचोड़ी तथा राप्रावि नाहरसिंहपूरा पांचोड़ी में बच्चों की कार्यपुस्तिकाओ में कार्य नही देने, व उनकी जांच नही करने पर विषयाध्यापकों को फटकार लगाते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किए व आगामी विजिट से पूर्व कार्य पूर्ण करने की हिदायत दी गई । वही खदाव ने कक्षाओं में जाकर बच्चों से सवाल जवाब कर शिक्षण स्तर को जांचा तथा आवश्यक निर्देश दिए,इस दौरान पांचोडी पीईईओ नथमल सारस्वत, भोमासर पीईईओ तेजाराम भांबू अध्यापक जगदीश सौढ़ व समस्त स्टाफ मौजूद रहे ।