Dark Mode
अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश —सफल आयोजन के लिए विभाग आपसी समन्वय के साथ करें काम- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश —सफल आयोजन के लिए विभाग आपसी समन्वय के साथ करें काम- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 28 फरवरी को प्रस्तावित अजमेर यात्रा —मुख्यमंत्री ने आयोजन स्थल पर किया तैयारियों का अवलोकन

राजस्थान को विभिन्न विकास कार्यों की सौगात, युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र- एचपीवी वैक्सीन की होगी लॉन्चिंग

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को अजमेर पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 28 फरवरी को प्रस्तावित यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया। शर्मा ने सभा स्थल कायड़ विश्राम स्थली का अवलोकन किया और उच्च अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। शर्मा ने आयोजन स्थल पर आगंतुकों के बैठने की व्यवस्था, पेयजल, चिकित्सा, विद्युत आपूर्ति, पार्किंग, यातायात, सुरक्षा सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक पुलिस और परिवहन विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करें, ताकि यातायात सुचारू रहने के साथ पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित हो सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी इस मौके पर राजस्थान को विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास की सौगातें देंगे। इस दौरान एचपीवी वैक्सीन की लॉन्चिंग भी की जाएगी। साथ ही, बड़ी संख्या में युवाओं को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी तैयारियों को समय पर पूरा किया जाए। इस दौरान केंद्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी, जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद रहे।

अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश —सफल आयोजन के लिए विभाग आपसी समन्वय के साथ करें काम- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!