Dark Mode
इंदिरा रसोईयों पर बिजली, पानी की समुचित व्यवस्था रखने के निर्देश

इंदिरा रसोईयों पर बिजली, पानी की समुचित व्यवस्था रखने के निर्देश

सवाई माधोपुर। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुरलीधर प्रतिहार ने गुरुवार को इंदिरा रसोई ग्रामीण योजना की समीक्षा कर संबंधित विकास अधिकारियों को इंदिरा रसोईयों पर बिजली, पानी की समुचित व्यवस्था रखने के निर्देश प्रदान किए।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने पंचायत समिति बौंली की ग्राम पंचायत पीपल्दा, बामनवास की ग्राम पंचायत अमावरा एवं गंगापुर सिटी की ग्राम पंचायत तलावाड़ा में संचालित इंदिरा रसोईयों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने इंदिरा रसोई पर आंगनतुकों को बैठाकर भोजन कराने, रसोई परिसर में पर्याप्त रोशनी, साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने इंदिरा रसोई में बनाए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता को चखकर जांचा। उन्होंने इंदिरा रसोई संचालक को परिसर को स्वच्छ रखने के निर्देश दिए।
इस दौरान उन्होंने अन्य ग्राम पंचायतों में भी तत्काल प्रभाव से इंदिरा रसोई शुरू करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए। इसके पश्चात मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने पंचायत समिति बौंली में उपखंड स्तरीय जनसुनवाई में आमजन की समस्याए सुन विभागीय अधिकारियों को त्वरित निस्तारण करने के निर्देश जारी किए।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!