नगर पालिका की उदासीनता के चलते राष्ट्रीय ध्वज का अपमान
खाटूश्यामजी। कस्बे के प्रसिद्ध धार्मिक नगरी में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए तोरण द्वार पर पूर्व अधिशासी अधिकारी विशाल यादव ने 75 फुट की ऊंचाई पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा स्थाई रूप से फहराया गया लेकिन नगर पालिका प्रशासन देखरेख के अभाव में राष्ट्रीय ध्वज अब जगह जगह से कटा व फटा हुआ है और इतना काला हो गया कि उसका वास्तविक रंग ही बदल गया ।वर्तमान अधिशासी अधिकारी अरुण शर्मा को बार-बार निवेदन करने के बाद भी राष्ट्रीय ध्वज की सार संभाल नहीं की जा रही है। भारत के संविधान के अनुसार कटा फटा निशान फहराना दंडनीय अपराध है उसके बावजूद भी राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया जा रहा है।