सघन मिशन इन्द्रधनुष: जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित
बाड़मेर। मिशन इंद्रधनुष अभियान के तहत जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई।
इस मौके पर जिला कलेक्टर पुरोहित ने बताया किनियमित टीकाकरण कार्यक्रम से छूटे हुए एवं ड्राप आउट दो साल तक के बच्चों और गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण के लिए मिशन इन्द्रधनुष चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह अभियान बाड़मेर सहित प्रदेश के 24 जिलों में संचालित हो रहा है। इसलिए जिले में एक भी जच्चा बच्चा टीकाकरण से वंचित नहीं रहना चाहिए।
सीएमएचओ डॉ. सी.एस. गजराज ने बताया कि अभियान में चिन्हित जन्म से दो साल तक के बच्चों को 10 जानलेवा बीमारियों से बचाव सम्बंधित निर्धारित टीके निरशुल्क लगाये जायेंगे। वही टीके से वंचित गर्भवती महिलाओं को भी सम्बंधित टीके की निर्धारित डोज लगाई जायेगी। अभियान का मुख्य उद्देश्य ऐसे बच्चों और गर्भवतियो का टीकाकरण करना है जो किसी ना किसी कारण से नियमित टीकाकरण कार्यक्रम से छूटे हुये है।
आरसीएचओ डॉ. प्रीत मोहिंदरसिंह ने बताया कि सघन मिशन इन्द्रधनुष अभियान में दो साल तक के बच्चों को जिन 10 जानलेवा बीमारियों से बचाव के टीके निरूशुल्क लगाये जायेंगे, इनमे पोलियो, टीबी, हेपेटाइटीस-बी, गलघोंटू, काली खांसी, निमोनिया, टिटनेस, मेनिनजाटिस खसरा-रूबेला, रोटा वायरस दस्त से बचाव के टीके शामिल है। इनके अलावा टीकों से वंचित गर्भवतियो को भी अलग से सम्बंधित टीके लगाये जायेंगे।