Dark Mode
बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के विरूद्ध चला सघन अभियान

बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के विरूद्ध चला सघन अभियान

 
रतनगढ़ । प्रदेश में बढ़ती हुई सड़क दुर्घटनाओं में दुपहिया वाहन चालकों व सवारी की होने वाली मृत्यु में कमी लाने हेतु आज शनिवार को बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चलाने वालों के विरूद्ध एक दिवसीय सघन अभियान चलाकर दुपहिया वाहन चालकों पर कार्यवाही की गई। ए एस आई राजेन्द्र सिंह ने बताया कि इस अभियान को लेकर शहर में तीन टीमें बनाई गई। राजेन्द्र सिंह ए एस आई, गीता रानी व ट्रेफिक ईन्चार्ज ओमप्रकाश शर्मा के नेतृत्व में तीन टीमें गठित कर विभिन्न स्थानों पर अभियान चला कर बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए सैकड़ों के चालान काटे व हेल्मेट लगाकर  सुरक्षित यात्रा करने की सलाह दी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!