Dark Mode
लोकसभा चुनाव को लेकर एसएफटी द्वारा वाहन की सघन जांच

लोकसभा चुनाव को लेकर एसएफटी द्वारा वाहन की सघन जांच

 

भुसावर.  भरतपुर जिले में 19 अप्रेल को होने जा रहे लोकसभा चुनावों को लेकर निर्वाचन विभाग द्वारा जगह जगह एफएसटी लगाकर वाहनों की सघन जांच की जा रही है और आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन करवाया जा रहा है। कस्बा भुसावर के थाना परिसर के सामने टीम द्वारा दर्जनों वाहनों की सघन जांच की गई। एफएसटी टीम प्रभारी वनयसिंह ने बताया कि लोकसभा आम चुनाव 2024 के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता का पालन करवाने के लिए वाहनों की चैकिंग की जा रही है। सघन जांच करते हुए वाहनों की डिग्गी, बैग सहित वारिकी से जांच की जा रही है। पूरी टीम द्वारा मुस्तैदी के साथ कार्य करते हुए आचार संहिता का पालन करने की सभी से अपील की जाती है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!