सघन मिशन इंद्रधनुष 5.0 का जिले में होगा संचालन
वंचित बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं का होगा टीकाकरण
धौलपुर । सघन मिशन इन्द्रधनुष अभियान 5.0 के तहत भारत सरकार के दिशा निर्देशानुसार राज्य के सभी जिलों में टीकाकरण से वंचित एवं छूटे हुए 0 से 5 वर्ष तक के बच्चे एवं गर्भवती महिलाओं का हैड कॉउन्ट सर्वे करवा कर उन्हें टीकाकृत किया जावेगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जयंती लाल मीणा ने बताया कि यह कार्यक्रम तीन चरणो में आयोजित किया जावेगा। प्रथम चरण 07 से 12 अगस्त तक,द्वितीय चरण 11 से 16 सितम्बर तक, तृतीय चरण 09 से 14 अक्टूबर 2023 तक आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि भारत सरकार के निर्देशानुसार मिशन इन्द्रधनुष अभियान 5.0 के तहत टीकाकृत किये गये बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं के कवरेज का इन्द्राज न्ॅपद ेवजिूंतम में किया जायेगा। इस सॉफ्टवेयर के माध्यम से प्रदेश के लाभार्थी गर्भवती महिला व बच्चों के टीके देश के किसी भी कोने में लगाये जा सकते हैं जिसका रिकॉर्ड सॉफ्टवेयर में स्वतः हो जाएगा। जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ
शिव कुमार शर्मा ने बताया कि सघन मिशन इंद्रधनुष 5.0 के सफल संचालन हेतु आज जिले भर के ब्लाक स्तरीय अधिकारियों एवं कार्मिकों तथा स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को सघन मिशन इन्द्रधनुष अभियान प्डप् 5.0 ंदक न्ॅपद ेवजिूंतम पर प्रशिक्षण दिया गया।