Dark Mode
विद्या भारती में इंटर हाऊस डांस कॉम्पिटिशन का हुआ आयोजन

विद्या भारती में इंटर हाऊस डांस कॉम्पिटिशन का हुआ आयोजन

सीकर। तोदी नगर स्थित विद्या भारती पब्लिक स्कूल (सीबीएसई) में सोमवार को इंटर हाऊस डांस कॉम्पिटिशन का आयोजन हुआ। यह जानकारी देते हुए संस्था निदेशक डॉ. बलवन्तसिंह चिराना ने बताया कि इंटर हाऊस डांस कॉम्पिटिशन की थीम स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष पर मातृभूमि से जुड़ी रही जिसमें वैलियंट हाउस, ब्रिलियंट हाउस, परफेक्ट हाउस, स्मार्ट हाउस के कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर स्मार्ट हाउस, द्वितीय स्थान पर ब्रिलियंट हाउस एवं तृतीय स्थान पर परफेक्ट हाउस रहे। प्री-प्राईमरी विंग में फैंसी ड्रेस कॉम्पिटिशन में फ्रीडम फाइटर्स थीम पर नन्हें-मुन्नें विद्यार्थियों ने मंच पर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। निर्णायक की भूमिका में विद्या भारती बी.एड. कॉलेज की प्राचार्या डॉ. मीना जोशी एवं व्याख्यता नीलू ने प्रतियोगिता का निष्पक्ष निर्णय दिया। कॉर्डिनेटर ममता सिंह ने डांस कॉम्पिटिशन के प्रतिभागियों का उत्साहवद्र्धन करते हुए उन्हें शुभकामनायें दी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!