भारत विकास परिषद द्वारा अभिरुचि शिविर का आयोजन
मदनगंज किशनगढ़। भारत विकास परिषद मुख्य शाखा मदनगंज किशनगढ़ द्वारा सात दिवसीय अभिरुचि शिविर का आयोजन अग्रवाल कन्या पाठशाला में किया जा रहा है। शिविर प्रभारी तनु मेघानी ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत दिनेश मित्तल एवं नयनतारा मित्तल के मुख्य आतिथ्य में हुआ। सर्वप्रथम मां भारती एवं युगपुरुष स्वामी विवेकानंद के चित्रपट के समक्ष दीप प्रज्वलन किया गया एवं वंदेमातरम राष्ट्रगीत गया गया। अतिथियों का स्वागत तिलक लगाकर एवं ओपर्णा औढ़ा कर किया गया। शिविर में सेल्फ ब्यूटीशियन, आर्ट एंड क्राफ्ट ,गिफ्ट पैकिंग, लिप्पन आर्ट, लर्निंग ट्री, खाना खजाना एवं डांस का प्रशिक्षण योग्य शिक्षको द्वारा दिया गया। शिविर में अध्यक्ष भरत सराफ, सचिव प्रहलाद अग्रवाल, भगवान स्वरूप बाहेती, विजय गोयल, सुनील अग्रवाल, सरोज कामदार, सरोज शर्मा, ललिता शारदा, अलका गोयल, रजनी अग्रवाल, बबीता अग्रवाल, नेहा सराफ, रश्मि जैन, मंजू अग्रवाल, अर्चना गोयल, विभा पाटोदी, कुसुम अग्रवाल, अंजलि दरगड आदि का सहयोग रहा।